Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूपी सरकार का महिलाओं को राखी गिफ्ट; आज से तीन दिनों तक बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी महिलाएं

August 8, 2025

यूपी सरकार का महिलाओं को राखी गिफ्ट; आज से तीन दिनों तक बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी महिलाएं

यूपी सरकार ने महिलाओं रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में एक अलग तोहफ़ा दिए है बतादें कि आज से तीन दिनों तक परिवहन निगम की बसों में महिलाएं और एक सहयात्री एसी और नॉन एसी सभी तरह की बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। इसको लेकर परिवहन निगम 986 बसों का संचालन किया है। बसों के बेहतर संचालन को लेकर चालकों और परिचालकों की छुट्टियां भी 12 अगस्त तक निरस्त कर दी गईं हैं।

इस मौके पर लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ, आगरा, मथुरा-वृन्दावन, कानपुर, प्रयागराज, मुरादाबाद, अलीगढ़, शाहजहांपुर, बरेली, गाजियाबाद, अयोध्या और झांसी समेत 15 शहरों में संचालित नगरीय बसों में महिलायें और उनके साथ यात्रा करने वाले सहयात्री को निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। आमतौर पर यह सुविधा सिर्फ एक दिन के लिए मिलती है। लेकिन यूपी सरकार 3 दिन तक महिलाओं को फ्री यात्रा का तेहफा देने जा रही है। योगी सरकार का बहनों के लिए यह तोहफा बहुत ही खास माना जा रहा है।

ये भी पढ़े- Horoscope 15 March 2026: पापमोचिनी एकादशी पर इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन लाभ

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें