Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Madhya Pradesh विधानसभा चुनाव में महिलाओं के वोट निर्णायक साबित होंगे : Devendra Fadnavis

November 18, 2023

Madhya Pradesh विधानसभा चुनाव में महिलाओं के वोट निर्णायक साबित होंगे : Devendra Fadnavis

नागपुरः महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं के वोट निर्णायक साबित होंगे और उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखाया है। मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ और मतगणना तीन दिसंबर को होगी। फडणवीस ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान राज्य में भाजपा की कई रैलियों को संबोधित किया था।

उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में 40 सीट पर करीबी मुकाबला होगा। मध्य प्रदेश में 5,60,58,521 मतदाताओं में से 2,87,82,261 पुरुष और 2,71,99,586 महिलाएं हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, फडणवीस ने कहा कि वह नागपुर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें