Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

बच्ची के शरीर पर उभर रहे राम-राम और राधे-राधे शब्द…डॉक्टर भी हैरान, बोले- पहले नहीं देखा ऐसा

November 7, 2023

बच्ची के शरीर पर उभर रहे राम-राम और राधे-राधे शब्द…डॉक्टर भी हैरान, बोले- पहले नहीं देखा ऐसा

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसके बारे में जान हर कोई हैरान रह गया। यहां तक कि डॉक्टर भी इससे हैरान हैं। दरअसल हरदोई में एक आठ साल की बच्ची के शरीर पर खुद ही राधे-राधे और राम-राम शब्द उभर रहे हैं। परिजन भी बच्ची के शरीर पर इस तरह से उभर रहे शब्दों को देखकर परेशान हो गए ।

परिजन जब बच्ची को लेकर डॉक्टर के पास गए तो वो भी समझ नहीं पा रहे कि आखिर यह है क्या। वहीं कोई इसे चमत्कार बता रहा है तो कोई ईश्वर का आर्शीवाद। हालांकि बच्ची के दादा का कहना है कि उसकी पूजा-पाठ में रूचि काफी है, इसलिए शायद ऐसा हो रहा है। हरदोई में माधोगंज ब्लॉक के गांव के रहने वाले किसान देवेंद्र की आठ साल की बेटी साक्षी के शरीर पर बीते 15-20 दिनों से ईश्वरीय नाम उभर रहे हैं। शब्द हिंदी भाषा में उभर रहे हैं। कुछ बच्ची की बांह, पेट पर, पीठ पर हैं तो कुछ उसकी टांगों पर।

पहले तो परिजनों से इसे इग्नोर किया और सोचा कि बच्ची शायद खुद ही लाइने मार रही होगी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से परिवार ने देखा कि यह खुद ही ज्यादा उभर रहे हैं और फिर लुप्त हो रहे हैं तो वह उसे लेकर डॉक्टर के पास गए। डॉक्टर भी बच्ची के शरीर पर उभरे शब्दों को देखकर हैरान रह गया।

 

वहीं बच्ची को इससे कोई दर्द या अन्य कोई परेशानी नहीं है। शब्द कुछ समय के लिए उभरते हैं और फिर लुप्त हो जाते हैं। हालांकि डॉक्टर भी इसे समझ नहीं पाए कि यह क्या है। डॉक्टरों का कहना है कि मेडिकल साइंस में इस तरह की किसी घटना का जिक्र नहीं है। डॉक्टरों ने कहा कि हमारे सामने इससे पहले ऐसा कोई मामला नहीं आया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें