Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ओखला ‘लैंडफिल’ से कचरा हटाने का काम लक्ष्य से चल रहा पीछे : CM Kejriwal

October 4, 2023

ओखला ‘लैंडफिल’ से कचरा हटाने का काम लक्ष्य से चल रहा पीछे : CM Kejriwal

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ओखला ‘लैंडफिल साइट’(कचरा फेंकने का स्थान) का दौरा किया और कहा कि विशाल कचरा स्थल से कचरे को हटाने और इसके निपटान का काम अनुमानित लक्ष्य से पीछे चल रहा है। संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सड़कों की यांत्रिक साफ-सफाई के लिए एमसीडी को ‘एक एजेंसी’ के रूप में नियुक्त करने की योजना बना रही है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः  बड़ी खबर: फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, 21 लोगों की मौत, 18 घायल

मुख्यमंत्री का ओखला ‘लैंडफिल साइट’ का दौरा भलस्वा ‘लैंडफिल साइट’ पर किए जा रहे काम के निरीक्षण के कुछ दिनों बाद हुआ है।केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा कि ओखला स्थित कचरे के इस पहाड़ में 45 लाख टन कूड़ा था, लेकिन इसका निपटान करने और धीरे-धीरे इसे हटाने के लिए पिछले साल नवंबर में काम शुरू हुआ और मई 2024 तक 30 लाख टन कचरा हटाने का लक्ष्य है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Boney Kapoor ने पहली बार खाले Sridevi के बड़े राज, पढ़कर हो जाएंगे हैरान

उन्होंने कहा कि काम लक्षय़ से थोड़ा पीछे चल रहा है और अब तक 18 लाख टन कचरा हटाया जाना था, लेकिन इसके सापेक्ष केवल 12 लाख टन कचरा ही हटाया जा सका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके कई कारण हैं, लेकिन दूसरी एजेंसी को नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है ताकी काम में तेजी लाई जा सके क्योंकि केवल एक एजेंसी लक्ष्य को हासिल करने में समर्थ नहीं है। फिलहाल एमसीडी की स्थायी समिति बनी हुई नहीं है और मामला अदालत में है, लेकिन जैसे ही समिति गठित हो जाएगी, दोनों एजेंसियां तय लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम करेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें