Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

जिले में बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने का काम शुरू

November 21, 2024

जिले में बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने का काम शुरू

समस्तीपुर। जिले में 10 दिसंबर तक 70 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने का काम शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लगे हुए हैं। सिविल सजर्न डॉक्टर एसके चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाना एक बड़ी योजना है।  यह पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा संचालित की जा रही है। हम लोग 2016-17 से कार्ड बना रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से आदेश आया है कि 70 साल से अधिक उम्र के कोई भी बुजुर्ग चाहे वे किसी भी जाति, किसी भी वर्ग का हो, सभी का आयुष्मान कार्ड बनेगा। जिले के सभी प्रखंडों के सभी पंचायत में आयुष्मान कार्ड बनाने का काम शुरू हो गया है। प्रति मरीज को एक साल में पांच लाख रुपये तक का फ्री इलाज मिलेगा। आयुष्मान कार्ड बनाने की 20 नवंबर से शुरुआत हो चुकी है। 10 दिसंबर तक कार्ड बनेंगे।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमें कितने लोगों को कार्ड बनाना है, इसके लक्ष्य नहीं मिला है। 70 साल से अधिक उम्र के कितने बुजुर्ग होंगे, हमारे पास इसका कोई डेटा नहीं है। ये बहुत बड़ा अभियान है, निश्चित रूप से हम जिले में बहुत बेहतर करेंगे। इस कार्ड के बनने से ऐसे बुजुर्गों को लाभ मिलेगा जिनके बच्चे बुजुर्ग होने के बाद उनकी देखरेख ठीक से नहीं करते। एक अनुमान के अनुसार, जिले में 70 वर्ष उम्र के लोगों की संख्या करीब 15 लाख के आसपास होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें