Site icon Dainik Savera Times

World Toilet Day: भारत में मंगलवार से शुरू होगा “हमारा शौचालय, हमारा सम्मान” अभियान

नयी दिल्ली: सरकार देश भर में सुविधाओं के अभाव में लोगों के सामने खुले में शौच की समस्या को समाप्त करने के अभियान को आगे बढ़ाने के लिए मंगलवार को विश्व शौचालय दिवस पर “हमारा शौचालय, हमारा सम्मान” अभियान शुरू करने जा रही है।

आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार विश्व शौचालय दिवस, 19 नवंबर को शुरू होगा और मानवाधिकार दिवस, 10 दिसंबर, 2024 को समाप्त होगा। इस अभियान में स्वच्छता को मानवाधिकारों और विशेष रूप से महिलाओं और लड़कियों के लिए सम्मान और गोपनीयता की सार्वभौमिक आवश्यकता से जोड़ा जाएगा।

Exit mobile version