Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

X के अधिकारियों ने लिया होशियारी से काम, वापस दिलाए युवक के केरल में खोए ‘एयरपॉड’

January 6, 2024

X के अधिकारियों ने लिया होशियारी से काम, वापस दिलाए युवक के केरल में खोए ‘एयरपॉड’

बेंगलुरु: मुंबई के रहने वाले एक सोशल मीडिया मार्कटिंग पेशेवर निखिल जैन ने केरल में छुट्टी मनाते वक्त अपने ‘एयरपॉड’ खो दिए और शायद वह जानते थे कि पुलिस के बजाय सोशल मीडिया के अधिकारी उनके मामले को ज्यादा गंभीरता से लेंगे।सोशल मीडिया के प्रति उनका यह विश्वास सही भी साबित हुआ।जैन एक्स के सदस्यों की मदद से सिर्फ एक दिन के भीतर उस व्यक्ति का पता लगाने में सफल रहे, जो जैन के महंगे एयरपॉड गोवा में अपने घर ले गया था। अब दो सप्ताह बाद आखिरकार जैन गोवा के एक थाने से अपने एयरपॉड प्राप्त करने में सफल रहे।

जैन ने कहा, यह घटना केरल के एक राष्ट्रीय उद्यान के अंदर उस समय की है, जब मैंने अपना एयरपॉड वहीं एक बस में छोड़ दिया। मैंने बस के वापस आने का इंतजार किया और महसूस किया कि कोई उन्हें ले गया है। अंदर कोई सिग्नल नहीं था, इसलिए मुझे उपकरण का पता लगाने के लिए वहां से निकलना पड़ा। जब मैंने उसे ‘ट्रैक’ किया तो एयरपॉड आगे बढ़ता हुआ दिखाई दिया और जहां मैं था वहां से लगभग 40 किमी दूर एक अन्य राष्ट्रीय उद्यान में था। अगले दिन मैंने इसे पास के एक होटल में ‘ट्रैक’ किया।जैन ने 21 दिसंबर, 2023 को जहां एयरपॉड खोया था उस जगह के साथ एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, मैंने हाल ही में केरल में अपना नया एयरपॉड खो दिया और यह इस व्यक्ति के पास है। वह व्यक्ति दो दिन से दक्षिण गोवा में है, इसलिए मैं अनुमान लगा रहा हूं कि वह वहीं रहता है।

क्या दक्षिण गोवा में डॉक्टर अल्वारो डी लोयोला फर्टाडो रोड के आसपास कोई रहता है? इसके कुछ वक्त एक्स के अधिकारियों ने मामले को संभाला और कुछ ही मिनटों में एक यूजर ने गूगल स्ट्रीट मैप की मदद से उस घर की तस्वीर पोस्ट की तथा संदेश दिया कि एयरपॉड इस घर में हैं, ट्विटर, अपना काम करें और उन्हें ले आएं।जैन ने कहा, ‘‘मैंने एयरपॉड को संभालकर रखा है क्योंकि मुझे लगता है कि एक्स के माध्यम से इसका मिलना एक ऐसी कहानी है, जिसे मैं अपने बच्चों को सुनाना चाहूंगा। आखिरकार यह काम कर गया और मैं बेहद खुश एवं आभारी हूं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें