Site icon Dainik Savera Times

यादव आज लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों के खाते में अंतरित करेंगे राशि

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज महिला दिवस के अवसर पर लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव सुबह 11 बजे स्थानीय कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित इस समारोह में शामिल होंगे। यहां से वे लाड़ली बहना योजना की राशि का सिंगल क्लिक से हस्तांतरण करेंगे। इस स्व सहायता समूह सम्मेलन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनांतर्गत एलपीजी गैस कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं तथा गैर पीएम उज्ज्वला योजना श्रेणी की लाड़ली बहना हितग्राहियों को अनुदान राशि का वितरण होगा।

उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को करेंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज उन उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के हित और समाज सेवा, सुरक्षा, वीरता एवं साहसिक कार्यों में उल्लेखनीय कार्य किया है। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महिला, बाल विकास विभाग के राज्य स्तरीय पुरस्कार का भी वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर महिला, बाल विकास विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार (2023), राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार (2023-24), रानी अवंति बाई वीरता पुरस्कार (2024) और श्री विष्णु कुमार महिला एवं बाल कल्याण समाज सेवा सम्मान पुरस्कार (2024) दिए जाएंगे।

सिंगल क्लिक से 1552.73 करोड़ रूपये की राशि करेंगे अंतरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लाड़ली बहना योजना में माह मार्च 2025 की 1.27 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खाते में लगभग 1552.73 करोड़ रूपये की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे। दोपहर को वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ग्राम सहेली विकास खंड केसला जिला नर्मदापुरम में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजनांतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन (500 जोड़ों के) में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। शाम को वे खेल प्रोत्साहन पुरुस्कार -2025 एवं मध्यप्रदेश के उभरते अंडर -19 स्पोट्र्स खिलाड़यिों के सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे।

Exit mobile version