Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

छट पर्व पर यमुना होगी निर्मल, न झाग होगी और न ही प्रदूषण : CM Rekha Gupta

October 17, 2025

छट पर्व पर यमुना होगी निर्मल, न झाग होगी और न ही प्रदूषण : CM Rekha Gupta

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज कालिंदी कुंज ( मदनपुर खादर) क्षेत्र में यमुना नदी की सफाई और झाग नियंत्रण के लिए बरती जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने वहां यमुना के पानी की जांच के लिए कार्य कर रहे ऑन-साइट लैब सेटअप की रिपोर्ट की भी जांच की और यमुना नदी के पानी की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। यह लैब दिल्ली जल बोर्ड के ट्रीटमेंट प्लांट एंड क्वालिटी कंट्रोल विंग के तहत कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री का यह भी कहना था कि कुछ लोग यमुना की स्थिति को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जिनसे बचना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने फिर दोहराया कि छठ पर्व के दौरान यमुना में इस बार झाग नहीं दिखाई देगा और श्रद्धालु यमुना नदी में पूरे मनोयोग से इस पर्व को मनाएंगे।

मुख्यमंत्री के साथ इस दौरे में विकास व पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा भी थे । यमुना नदी के पानी की जांच व अन्य जानकारी लेने के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि आज यमुना नदी के जल में घुलित ऑक्सीजन की मात्रा 4.0 मिलीग्राम प्रति लीटर पाई गई। यह मात्रा नदी के लिए पर्याप्त है और जलीय जीवों के जीवन के लिए उपयुक्त मानी जाती है। यह मात्रा अगर 2 या उससे नीचे हो तो यमुना व जलजीवों के लिए खतरा बन सकती है। मुख्यमंत्री के अनुसार एक समय था, जब यमुना में ऑक्सीजन लेवल शून्य से भी नीचे चला गया था और उस स्थिति में किसी भी जलीय जीव का जीवित रहना असंभव था। आज जो सुधार देखा जा रहा है, वह दिल्ली में लगातार डीसिल्टिंग, आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स के पुनरुद्धार और नालों के टैपिंग से संभव हुआ है।

ये भी पढ़ें: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया पहाड़ जितना टारगेट, आखिरी ओवर में दूबे ने ठोके 24 रन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें