Delhi Yamuna Flood: दिल्ली में लगातार हो रही बारिश और यमुना के बढ़ते जलस्तर ने हालात बिगाड़ दिए हैं। राजधानी के कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं, वहीं अब यमुना का पानी पॉश इलाकों तक घुसने लगा है। कश्मीरी गेट आईएसबीटी से लेकर आईटीओ रोड तक सड़कों पर नदी की तरह पानी बह रहा है। कालिंदी कुंज में भी यमुना रौद्र रूप में बह रही है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने 5 सितंबर को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
#WATCH | Vehicles submerged, buildings flooded on Bela Road in Delhi’s Civil Lines as water from the overflowing Yamuna river entered the area. pic.twitter.com/S3js3aFEXK
— ANI (@ANI) September 4, 2025
14,000 से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए
यमुना के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण यमुना बाजार, गीता कॉलोनी, मजनूं का टीला, कश्मीरी गेट और मयूर विहार जैसे इलाकों में पानी भर गया है। अब तक 14,000 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं।
सिविल लाइंस में पानी, सचिवालय तक पहुंचा बाढ़ का असर
यमुना बाजार से सिविल लाइंस तक बाढ़ का पानी घुस गया है। सिविल लाइंस के कई घरों के निचले हिस्से पानी में डूब चुके हैं। यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास भी स्थित है। सचिवालय के पास तक पानी पहुंच गया है, जहां मुख्यमंत्री और मंत्रियों के दफ्तर हैं। आईटीओ, गीता कॉलोनी और मयूर विहार में राहत शिविर लगाए गए हैं।
श्मशान घाट और घाट पानी में डूबे
निगम बोध घाट, वासुदेव घाट, मजनूं का टीला और गीता कॉलोनी श्मशान घाट में पानी भर गया है। निगम बोध घाट पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और अंतिम संस्कार के लिए लोगों को पंचकुइयां श्मशान घाट भेजा जा रहा है।
#WATCH | Delhi: Machines installed in the areas around Vasudev Ghat to pump out the flood water. pic.twitter.com/OsQElpmV7a
— ANI (@ANI) September 5, 2025
ट्रैफिक पर असर और लोहे का पुल बंद
यमुना के विकराल रूप को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 2 सितंबर से पुराने लोहे के पुल पर आवाजाही पूरी तरह रोक दी है। गाड़ियों के लिए डायवर्जन रूट तय किए गए हैं।
राहत शिविर भी डूबने लगे
यमुना बाजार इलाके में बाढ़ से निकाले गए लोगों के लिए जो टेंट और राहत शिविर लगाए गए थे, वे भी पानी में तैरने लगे हैं। हालांकि, जलस्तर में हल्की कमी आई है, लेकिन खतरा अभी बरकरार है।
#WATCH | Delhi | Drone visuals from Loha Pul, where the Yamuna River is flowing above the danger level following incessant rainfall.
Anticipating the possible flood situation, people residing in the low-lying areas have been shifted to safer locations as a preventive measure.… pic.twitter.com/PW8YnULo2b
— ANI (@ANI) September 5, 2025

