Yashwadi Maruti Temple: महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मानवत तहसील के प्रसिद्ध यशवाड़ी मारुति मंदिर परिसर में बना सभा मंडप अचानक गिर गया। इस हादसे में शुरुआती जानकारी के अनुसार 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मंदिर के सामने बने मंडप में धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। शनिवार होने और हनुमान मंदिर होने के कारण यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इसी दौरान मंडप की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे वहां मौजूद लोग मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, करीब 30 से 40 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
Maharashtra: यशवाड़ी मारुति मंदिर का मंडप गिरा, 5 श्रद्धालुओं की मौत; करीब 30 से 40 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका. pic.twitter.com/lVdyOHpiGZ
— RAJESH KUMAR (@RajeshK38247873) June 20, 2026
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से आर.पी. अस्पताल और आसपास के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन के अनुसार, अभी राहत और बचाव कार्य जारी है और हादसे में प्रभावित लोगों की सही संख्या का पता लगाया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गिरा हुआ सभा मंडप अभी निर्माणाधीन था। मंदिर में कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां मौजूद थे, तभी यह हादसा हुआ। प्रशासन ने पूरे इलाके को घेर लिया है और राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...