Site icon Dainik Savera Times

Tamil Nadu के कई इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट!

heavy rain in Tamil Nadu

heavy rain in Tamil Nadu

चेन्नई : मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने बताया कि रविवार और सोमवार को तमिलनाडु के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में चक्रवाती परिसंचरण के कारण भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक, कोयंबटूर के घाट इलाकों के साथ-साथ नीलगिरी, थेनी, डिंडीगुल और तेनकासी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को राज्य के कई हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मौजूदा मौसम का पैटर्न एक चक्रवाती परिसंचरण के कारण है, जो समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर तक फैला हुआ है।

इसके साथ ही, एक ट्रफ (निम्न दबाव का क्षेत्र) मध्य महाराष्ट्र से उत्तरी तमिलनाडु तक, आंतरिक कर्नाटक के रास्ते फैली हुई है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और इसके आसपास के क्षेत्रों में एक निम्न दबाव का ट्रफ भी बारिश में योगदान दे रहा है। दक्षिणी तमिलनाडु में 5 अप्रैल को व्यापक बारिश हुई। वहीं, तिरुपुर उत्तर में 11 सेमी बारिश दर्ज की गई, जबकि कन्याकुमारी के कोझीपोरविलई में 19 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

चक्रवाती परिसंचरण हो गया है कमजोर

इसके अलावा, चेन्नई में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश की उम्मीद जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आरएमसी ने कहा कि तमिलनाडु पर पहले बना चक्रवाती परिसंचरण कमजोर हो गया है।

अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि, 7 से 9 अप्रैल के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग इलाकों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। इस अवधि के दौरान दिन का तापमान मौसमी औसत से ऊपर बढ़ सकता है, खासकर आंतरिक क्षेत्रों में।

तमिलनाडु में चल रहे पूवरेत्तर मानसून के दौरान मौसमी औसत से 14 डिग्री सेल्सियस अधिक बारिश हुई है। राज्य में 447 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो कि मौसमी मानक 393 मिमी से अधिक है। सिर्फ चेन्नई में 845 मिमी बारिश हुई है, जो औसत से 16 प्रतिशत अधिक है। वहीं, कोयंबटूर में सामान्य की तुलना में बारिश में 47 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है।

Exit mobile version