Site icon Dainik Savera Times

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में फिर मौसम बदलने वाला है। बुधवार से अगले तीन दिन बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिकतर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि, बुधवार को पर्वतीय जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तेज गजर्ना और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बारिश हो सकती है।

हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि, छह से आठ सितंबर तक प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की संभावना है जिसके चलते मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि, मानसून की रफ्तार कम होने से मूसलाधार बारिश नहीं होगी।

Exit mobile version