Site icon Dainik Savera Times

योगी सरकार का एक्शन प्लान; रामनगरी ‘ग्रीन अयोध्या’ बनाने को तैयार, लगाए जाएंगे 38 लाख से ज्यादा पेड़

लखनऊ: रामनगरी अयोध्या में भव्य मंदिर और अन्य बड़ी परियोजनाओं के बाद अब ‘ग्रीन अयोध्या’ बनाने कर काम शुरू हो गया है। इसके लिए ग्रीन फंड बनाने की पहल की गयी है. जिसके तहत पौधारोपण कर विकसित की जाएगी। इसमें आम लोग और संस्थाएँ भी अंशदान कर सकती हैं. इधर अयोध्या के नव निर्माण कार्य के लिए काटे गए पेड़ों की जगह वन विभाग ने 38 लाख से ज़्यादा पौधे लगाने का एक्शन प्लान भी तैयार किया गया है। आने वाले दिनों में श्रीराम जन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर में रामलला का दर्शन करने जब दर्शनार्थी जाएंगे तो उनको गर्मी कम लगेगी। साथ ही हरियाली ज़्यादा होने से वो सुकून महसूस कर सकेंगे। अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए ग्रीन फंड बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। योगी सरकार ने इसकी पहल की है। इसके तहत लोगों से अंशदान भी लिया जाएगा जिससे अयोध्या के नव निर्माण और विकास से आम लोग भी जुड़ सकें। ग्रीन फंड की योजना के तहत स्वयंसेवी संस्थाएं (NGO) और दूसरी संस्थाएँ और व्यक्ति समूह भी इसमें योगदान दे सकते हैं।

Exit mobile version