Site icon Dainik Savera Times

‘आपका 30 सालों तक नंबर नहीं आने वाला, वोट चोरी का बना रहे बहाना’, अमित शाह ने राहुल गांधी को घेरा

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में यमुना पुनरुद्धार से जुड़ी 8,941 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर आयोजित समारोह में उन्होंने यमुना को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। संबोधन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, दिल्ली में एक अलग खेल चल रहा है। लगातार भाजपा की सरकारें चुनकर आ रही हैं।

विपक्ष के पेट में दर्द है, इसलिए इन्होंने वोट चोरी का बहाना बनाया है। वे कहते हैं कि भाजपा वोट चोरी करती है। राहुल गांधी, आपको और आपके साथियों को पूरा देश समझ रहा है और समझ भी गया है। वोट चोरी करके आप घुसपैठियों का वोट बचाना चाहते हो। कभी ईवीएम का बहाना बनाते हो तो कभी वोट चोरी का बहाना बनाते हो। भाजपा की केंद्र में मोदी सरकार बनने से पहले आप कभी भी कई राज्यों में चुनकर नहीं आए।

धरने-प्रदर्शनों से कुछ हासिल नहीं होगा, पंजाब में अगली सरकार एनडीए की बनेगी: शाह

अमित शाह ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि धरने-प्रदर्शनों से कुछ हासिल नहीं होगा तथा पंजाब में अगली सरकार एनडीए की बनेगी। शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी यमुना को साफ करने के बाद 2029 में जनता से जनादेश मांगेगी। शाह ने ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘बहानेबाजी की राजनीति’ पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव में ‘आप’ को नहीं बचा पाएगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग एनडीए की सरकार चाहते हैं। शाह ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में ‘आप’ का सफाया हो जाएगा। शाह ने यह भी कहा कि पंजाब में एनडीए की सरकार बनने के बाद राज्य में नशीले पदार्थों की तस्करी की मौजूदा समस्या को खत्म कर दिया जाएगा।

Exit mobile version