Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जिस कुत्ते को बचाने के चक्कर में हुई युवक की मौत, उसके घर पहुंचा वो बेजुबान…मां के हाथों पर रख दिया सिर, और…

November 26, 2023

जिस कुत्ते को बचाने के चक्कर में हुई युवक की मौत, उसके घर पहुंचा वो बेजुबान…मां के हाथों पर रख दिया सिर, और…

नेशनल डेस्क: कर्नाटक के दावणगेरे में इन दिनों एक कुत्ता काफी चर्चा में है। हर कोई उस कुत्ते के बारे में जानने और उसे देखने के लिए पहुंच रहा है। दरअसल कर्नाटक में एक युवक की उस समय जान चली गई जब वो एक कुत्ते को बचाता हुए सड़क पर गिर गया। गिरने से उस 21 साल के युवक के सिर पर चोट लगी और उसकी मौत हो गई। जिस कुत्ते के कारण युवक की जान गई थी अब वो उसके घर पहुंच गया है।

 

क्या है पूरा मामला

एक खबर के मुताबिक शिवमोगा जिले के भद्रावती तालुका में 16 नवंबर को तीपेश नाम के युवक की सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई थी, वो सामने से आए कुत्ते को टक्कर से बचाते हुए हादसे का शिकार हो गया और सड़क पर गिर पड़ा। उसका सिर सड़क पर जोर से लगने से उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, जिस कुत्ते की वजह से तीपेश की जान गई वो अब मृतक के घर पहुंचा। कुत्ता सीधे तीपेश की मां के पास गया और उनके हाथों पर अपना सिर रखा दिया। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, इसे देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो कुत्ता उनके बेटे की मौत पर दुख व्यक्त कर रहा है।

 

पीतेश के घर पर ही रह रहा कुत्ता

खबर के मुताबिक, तीपेश की मां, यशोदम्मा ने बताया कि, ‘तीपेश के अंतिम संस्कार के बाद से ही यह कुत्ता हमारे घर के पास आने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इलाके के दूसरे आवारा कुत्ते उसे वहां से भगा दे रहे थे। आखिरकार कुछ दिनों के बाद कुत्ता सीधा घर के अंदर आ पहुंचा और अपना सिर मेरे हाथ पर रख दिया, हमें लगा कि कुत्ता तीपेश की मौत पर दुख जताने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने बताया कि वह कुत्ता अब हमारे साथ ही रह रहा है।

 

वहीं तीपेश के एक रिश्तेदार ने बताया कि कुत्ता करीब 8 किलोमीटर तक चलकर इस घर तक पहुंचा था। उन्होंने बताया, ‘एक्सीडेंट वाली जगह से उनका घर 8 किलोमीटर दूर है। कुत्ता उस गाड़ी का पीछा करता रहा जो तीपेश के शव को ले जा रहा था। उन्होंने बताया कि तीपेश के अंतिम संस्कार के समय भी कुत्ता श्मशान घाट के आसपास ही थी। आखिर तीन दिन बाद कुत्ता घर में आया और सीधा तीपेश की मां के पास ही गया और उनके हाथ पर अपना सिर रखकर वहां बैठ गया। तीपेश की बहन ने बताया कि वे लोग ‘कुत्ते से नाराज नहीं हैं’ क्योंकि यह मजह एक हादसा था जिसमें मैंने अफने भाई को खो दिया। तीपेश की बहन ने कहा कि कुत्ता अब हमारे ही घर में रह रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें