Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

पीएम की फ्लीट देख युवक दौड़ा, पुलिस ने पकड़ा तो खुद को बताया भाजपा कार्यकर्ता

September 24, 2023

पीएम की फ्लीट देख युवक दौड़ा, पुलिस ने पकड़ा तो खुद को बताया भाजपा कार्यकर्ता

वाराणसी: वाराणसी के सिगरा स्थित रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्लीट जैसे ही बाहर निकली उसी समय एक युवक काग3 लेकर उधर दौड़ पड़ा। प्रधानमंत्री की फ्लीट की ओर युवक को दौड़ते हुए देखकर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मयिों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मयिों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और सिगरा थाने ले गई। काशी जोन के डीसीपी रामसेवक गौतम ने बताया कि युवक बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने आया था। वह पीएम की झलक देखना चाहता। वो गलत दिशा में आ गया था। उससे पूछताछ करके उसके पता सत्यापन करने के बाद छोड़ दिया गया है। वह भाजपा का ही सक्रिय कार्यकर्ता था। सूत्रों ने बताया कि सिगरा थाने ले जाकर युवक से पुलिस, एलआईयू और आईबी की अलग-अलग टीमों ने पूछताछ की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें