Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शर्मसार हुई इंसानियत… युवक ने गाय के साथ किया दुष्कर्म, गुस्साए लोगों ने तीन दुकानों को लगाई आग

February 1, 2026

शर्मसार हुई इंसानियत… युवक ने गाय के साथ किया दुष्कर्म, गुस्साए लोगों ने तीन दुकानों को लगाई आग

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर गाय के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके में तनाव फैल गया। गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ और आगजनी की, जिसके बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 110 किलोमीटर दूर दामजीपुरा गांव की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद करीब 10 बजे से गांव में बवाल शुरू हो गया। वीडियो को लेकर हिंदूवादी संगठनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में ठंड ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, कोहरे की वजह से बस पेड़ से टकराई, इन जिलों में होगी बारिश

गुस्साई भीड़ ने सबसे पहले आरोपी युवक की दुकान को निशाना बनाया और उसमें आग लगा दी। इसके बाद पास की दो अन्य दुकानों में भी तोड़फोड़ कर आगजनी की गई। जलाई गई दुकानों में दो पंचर की दुकानें और एक रेडियो की दुकान शामिल हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस बल को तुरंत गांव भेजा गया और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए गए। आसपास के इलाकों से भी लोग गांव की ओर पहुंचने लगे थे, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका बढ़ गई थी। एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी युवक अब्बू को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मोहदा थाना प्रभारी वी.के. मौर्य ने बताया कि शुरुआत में इस मामले के इतना बड़ा रूप लेने की आशंका नहीं थी, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद माहौल तेजी से बिगड़ गया। एसडीओपी ने जानकारी दी कि पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है, टीआई भी गांव में तैनात हैं और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें: बाढ़ में बहकर पाकिस्तान पहुंचे 7 भारतीय…जानें कैसे हुई देश में वापसी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें