young was murdered over a dispute of Rs 1000 : सिरसा। एक हजार रुपये के लेन-देन ने छतरियां गांव में ऐसी खूनी रंजिश को जन्म दिया, जिसने एक 21 वर्षीय युवक की जान ले ली। खेत से बैलगाड़ी पर चारा लेकर घर लौट रहे युवक को गांव के ही खेत पड़ोसी और उसके साथ आए 10 से 15 लोगों ने घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे के पाइप, लाठी-डंडों और बेसबॉल बैट से उस पर ताबड़तोड़ वार किए।
तीन माह पुरानी रंजिश बनी वजह
इससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस सनसनीखेज हत्या से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर नामजद आरोपितों राकेश, कुलवंत, बंशीलाल सहित अन्य के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई मुकेश कुमार ने बताया कि करीब तीन माह पहले गांव के कुछ लोगों के साथ एक हजार रुपये को लेकर विवाद हुआ था।
चारा लेकर लौट रहे युवक को घेरकर पीटा
उस समय पंचायत के माध्यम से मामला शांत करा दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद आरोपित लगातार उनके भाई को जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे अशोक कुमार अपने ताऊ के साथ बैलगाड़ी पर खेत से चारा लेकर घर लौट रहा था। आरोपितों ने रास्ते में रोक हमला कर दिया।
Also Read

