Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश को भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार की बुराइयों से छुटकारा दिला सकते हैं युवा और महिलाएं: मोदी

January 24, 2024

देश को भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार की बुराइयों से छुटकारा दिला सकते हैं युवा और महिलाएं: मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि आजादी के बाद भी भाई- भतीजावाद, वंशवाद और राजनीति में भ्रष्टाचार ने भारत के विकास को बाधित किया। उन्होंने लोगों, विशेषकर महिलाओं तथा युवाओं से इन ‘बुराइयों’ को खत्म करने का आह्वान किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती के अवसर पर यहां लाल किला परिसर में आयोजित पराक्रम दिवस समारोह में मोदी ने यह भी कहा कि स्वतंत्रता के बाद भारतीय लोकतंत्र में भाई- भतीजावाद और वंशवाद की दोहरी बुराइयां हावी होने लगीं। उन्होंने कहा, नेताजी ने कहा था कि अगर हम भारत को महान बनाना चाहते हैं तो राजनीतिक लोकतंत्र और लोकतांत्रिक समाज की नींव मजबूत होनी चाहिए। लेकिन दुर्भाग्य से आजादी के बाद उनके विचार पर गंभीर हमला हुआ। मोदी ने कहा कि नेताजी देश के सामन

मौजूद चुनौतियों को अच्छी तरह समझते थे और उनके बारे में सभी को आगाह भी किया करते थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारतीय लोकतंत्र में भाई-भतीजावाद और वंशवाद जैसी बुराइयां हावी होने लगीं। मोदी ने कहा कि यह भी एक प्रमुख कारण रहा है कि भारत उस गति से विकास नहीं कर सका, जिस गति से उसे विकास करना चाहिए था। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की युवा और महिला शक्ति देश की राजनीति को भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार की बुराइयों से मुक्त करा सकती है।

उन्होंने कहा, हमें राजनीति के जरिए इन बुराइयों को खत्म करने का साहस दिखाना होगा और इन्हें हराना होगा। मोदी ने कहा, ‘पराक्रम दिवस पर हम नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के आदर्शों और उनके सपनों का भारत बनाने को प्रतिबद्ध हैं।’ इस अवसर पर लाल किले में एक प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें आगन् तुकों को नेताजी और आजाद हिंद फौज के संबंध में दुर्लभ तस् वीरों और दस् तावेजों को देखने का मौका मिलेगा। यह समारोह 31 जनवरी को समाप्त होगा। प्रधानमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें