Site icon Dainik Savera Times

शिमला में नशीले पदार्थ सहित युवक गिरफ्तार

शिमला की रामपुर पुलिस ने 33 वर्षीय युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ननखड़ी पुलिस देर शाम क्षेत्र में नाकाबंदी पर मौजूद थी उसी दौरान शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक की पहचान चंद्र नेगी पुत्र स्वर्गीय थापा सिंह, गांव खौरी, डाकघर कुंगलबल्टी तहसील ननखरी जिला शिमला के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने की है।

वहीं बता दें कि रामपुर पुलिस द्वारा लगातार नशे के प्रति अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है और युवाओं को चिट्टे के साथ पकड़ा जा रहा है।

Exit mobile version