Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मां ने पैसे देने से किया इंकार तो युवक ने कर ली आत्महत्या

February 12, 2023

मां ने पैसे देने से किया इंकार तो युवक ने कर ली आत्महत्या

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने मां से विवाद के बाद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार जानसठ थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में शनिवार को मां द्वारा रुपये देने से मना करने पर अली जैदी (23) ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शकील अहमद ने यहां पत्रकारों को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना में इस्तेमाल एक देसी पिस्तौल भी बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। परिजन ने बताया कि मां द्वारा पैसे देने से इंकार करने के बाद युवक ने यह कदम उठाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें