Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : गो-तस्करों की फायरिंग में युवक की मौत, पुलिस समझकर मारी गोली

Firing

Firing

अंबाला। पंजोखरा के टुंडला के पास देररात करीब दो बजे गो-तस्करों ने पुलिस से बचने के की कोशिश में दो बाइक सवारों पर फायरिंग कर दी। हमले में गरनाला निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी (25) की आंख पर गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक बच गया।

पुलिस की ओर से की थी घेराबंदी

पुलिस की ओर से गो-तस्करों की सूचना के बाद घेराबंदी की थी। इसी दौरान एक पिकअप वाहन में सवार तस्कर पुलिस से बचने के लिए तेजी से भाग रहे थे। घबराहट में उन्होंने रास्ते में आ रहे दो युवकों को पुलिसकर्मी समझ लिया और बिना कुछ सोचे-समझे उन पर फायरिंग शुरू कर दी। ये गोलियां गुरप्रीत सिंह को लगीं, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

तस्कर अपना वाहन छोड़कर फरार

दूसरा युवक इस हमले में सुरक्षित बच निकला और उसने ही घटना की सूचना पुलिस को दी। बताते हैं कि तस्कर थोड़ी दूरी पर गाय और भैंस से लदी पिकअप को छोड़कर मौके से फरार हो गए। वाहन में करीब तीन तस्कर सवार थे। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में आरोपियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

गोतस्करों के हौसले हो गए बुलंद

दिन-रात सक्रिय रहने वाले तस्करों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ने लगी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही, घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

Exit mobile version