Site icon Dainik Savera Times

Haryana : जिंदल मिल में ब्लास्ट में दूसरे युवक की भी मौत

youth-killed-in-jindal-mill-blast

youth-killed-in-jindal-mill-blast

हिसार। औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिंदल रोलिंग मिल में बाॅयलर में ब्लास्ट होने से झुलसे 5 मजदूरों में से दूसरे ने भी दम तोड़ दिया। इनमें एक मजदूर ने रविवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। दूसरे मजदूर का नाम शिव शंकर था।

बॉयलर में डाल दिया था एलपीजी सिलेंडर

शिव शंकर का उपचार जिंदल अस्पताल में चल रहा था। यूपी के गोरखपुर जिले का रहने वाला शिवशंकर पिछले 20 साल से इस कंपनी में था। जिंदल रोलिंग मिल में 11 अप्रैल को शाम 4 बजे 5 श्रमिक बॉयलर में स्क्रैप डाल रहे थे। इस दौरान स्क्रैप में एलपीजी सिलेंडर भी था। घायलों में से किसी एक व्यक्ति ने बॉयलर में सिलेंडर भी डाल दिया। जैसे ही सिलिंडर बॉयलर में गया तो एक जोरदार धमाका हुआ और पिघला हुआ स्क्रैप पांचों श्रमिकों पर गिर गया, जिससे वे झुलस गए।

झुलस गए थे ये लोग

झुलसने वालों में सातरोड निवासी विशाल, नेपाल और हाल जिंदल रोलिंग मिल निवासी तारा बहादुर, गोरखपुर हाल जिंदल रोलिंग मिल निवासी शिवशंकर, राजस्थान के चुरू हाल सातरोड निवासी हरिराम और उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर हाल जिंदल रोलिंग मिल निवासी सूरजबली शामिल है। मिल प्रशासन ने तुरंत घायलों को जिंदल अस्पताल में दाखिल कराया। यहां रविवार सुबह 26 साल के विशाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार विशाल करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया था। वहीं, हरिराम व सूरजबली 10 से 20 प्रतिशत ही झुलसे हैं।

Also Read :

Exit mobile version