
गोपालगंज: बिहार में गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के खुसिहाल छापर गांव में शराब बेचने का विरोध करने पर शुक्रवार को एक युवक की उसकी पड़ोसी ने चाकू मारकर हत्या कर दी।पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र के खुशियाल छापर गांव निवासी सुड्डू चौहान अपने दरवाजे के समीप बैठा हुआ था। इसी दौरान शराब धंधेबाज शंकर चौहान से शराब नहीं बेचने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ते बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान पड़ोसियों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पाते ही मीरगंज थानाध्यक्ष विशाल आनंद के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मौके से आरोपी शंकर चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया । घटना के बाद अन्य आरोपी घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात का कहना है कि मृतक और आरोपी दोनों पक्ष शराब के धंधे से जुड़े हुए हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार को बरामद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...