Site icon Dainik Savera Times

Haryana : सिरसा में युवक की हत्या, धारदार हथियार से घायल कर चढ़ाई कार

irs-officers-daughter-strangled-to-death

irs-officers-daughter-strangled-to-death

सिरसा। आपसी विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। हमले करने के बाद युवक पर कार भी चढ़ा दी। इसके बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

गाड़ी तेज भगाने पर था विवाद

एक युवक ने गाड़ी तेज भगाने से टोकने पर काफी विवाद हो गया। आरोप है कि गाड़ी सवार युवक तैश में आ गए और युवक को टक्कर मारनी शुरू कर दी। करीब दो से तीन बार गाड़ी को घुमा-घुमाकर टक्कर मारी गई। इसके दौरान युवक के सिर पर गहरी चोटें लगी और उसकी मौत हो गई। युवक की मां और उसके भाई बाल-बाल बच गए। इतना ही नहीं जब परिवार वाले युवक को बाइक पर अस्पताल ला रहे थे तो वाहन सवार युवकों ने रास्ते में घेर लिया और फिर से हमला करने की कोशिश की।

युवकों ने बाइक छोड़ भागकर बचाई जान

उन्होंने बाइक सवार युवकों ने घायल को छोड़कर अपनी जान बचाई, तब तक युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद नंबरदार और पुलिस की टीम युवक को लेकर सिविल अस्पताल में पहुंची, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह मामला शहर से कुछ दूरी पर स्थित खाजाखेड़ा की है और रविवार रात्रि की घटना है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सोनू खाजाखेड़ा के रूप में हुई है और वह तीन बच्चों का पिता था। गाड़ी के कुछ क्षतिग्रस्त हिस्से भी टूटे मिले। सोनू आरा मशीन पर मजदूरी करता था।

ये बयान है मृतक की मां के

उसका भाई पवन और मां मूर्ति परिवार में हैं। उसकी पत्नी पहले से उसे छोड़कर कहीं चली गई, तब से वह बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था। परिवार से मृतक युवक की मां मूर्ति ने बताया कि “वह रात्रि को अपने घर के बाहर चारपाई पर बैठे थे। अक्सर रात को खाना खाने के बाद घर के बाहर बैठ जाते हैं। उस वक्त एक गाड़ी वाला सड़क पर घर के बाहर तेज गति में चला रहा था और कई चक्कर काटे। गाड़ी में चार-पांच युवक सवार थे। उनको बेटे सोनू ने टोक दिया और कहा कि यहां घर है, इतनी स्पीड में गाड़ी मत चलाओ। इस पर वे तैश में आ गए और कुछ देर बाद उनके साथ बाकी लोग भी बाइक पर पहुंच गए।

दो से तीन बार मारी टक्कर

गाड़ी सवार युवकों ने सोनू को दो से तीन बार टक्कर मारी। सोनू को सिर और हाथ-पांव पर काफी चोटें लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान वह और उसका पोता बच गए और उसका दूसरा बेटा पवन बाल-बाल बच गया। उन्होंने पवन को भी डंडे से पीटा, जिससे मुंह पर चोट लग गई। नंबरदार बलवंत सिंह ने बताया कि इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने पहले अस्पताल पहुंचने की बात और कहा, घायल को लेकर जाओ, पुलिस आ रही है। ऐसे में कोई एंबुलेंस मिली नहीं तो पड़ोस के दो लड़कों को बाइक देकर सोनू को बेहाश अवस्था में अस्पताल पहुंचाने को भेजा था। रास्ते में उनका पीछा किया और हमला करने की कोशिश की। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई।

 

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

 

Exit mobile version