Site icon Dainik Savera Times

वर्दी पहनकर रौब दिखा रहा था Youtuber, जब आई असली पुलिस तो देखिए क्या हुआ…

नेशनल डेस्क: पुलिस की वर्दी पहनकर एक Youtuber बाउंसर के साथ घूम रहा था और अपना रौब झाड़ रहा था। जैसे ही मौके पर असली पुलिस पहुंची तो Youtuber फरार हो गया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का है।

 

Youtuber अब्दुल्ला पठान पुलिस की वर्दी पहनकर रौब दिखा रहा था और बाउंसर के साथ पुलिस इंस्पेक्टर बनकर घूमता था। पुलिस ने बताया कि अब्दुल्ला पठान का एक यूट्यूब चैनल है, जिस पर वह वीडियो अपलोड करता है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि उसके 1 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर है। अब्दुल्ला पठान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो पुलिस की वर्दी में नारियल फोड़ता दिखाई दे रहा है, साथ ही वो बाउंसर्स पर रौब दिखा रहा है।

 

पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, फिलहाल वह फरार है। बताया जा रहा है कि अब्दुल्ला पठान ने फेमस यूट्यूबर बनने के बाद जिले में एक दवाखाना खोला हुआ है। इस दवाखाना में बगैर पंजीकरण के लोगों को दवाइयां दी जा रहीं थी, जब इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हुई। स्वास्थ्य विभाग की अधिकारियों की टीम ने अब्दुल्ला पठान के दवाखाने पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 36 दवाइयां के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। इस दवाखाना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Exit mobile version