Site icon Dainik Savera Times

सट्टेबाजी एप्प मामले में युवराज सिंह से ED ने 7 घंटे तक की पूछताछ

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराऊंडर युवराज सिंह से ईडी ने नई दिल्ली में अवैध सट्टेबाजी एप्प मामले में करीब 7 घंटे तक पूछताछ की। युवराज ने पूछताछ के दौरान कंपनी के प्रचार में अपनी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 7 घंटे की पूछताछ के बाद युवराज को ईडी कार्यालय से बाहर निकलते देखा गया। पूर्व क्रिकेटर, अवैध सट्टेबाजी एप्प से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ईडी द्वारा पूछताछ की गई हस्तियों और खेल जगत के सितारों की लंबी सूची में शामिल हो गए हैं। इनमें से अधिकांश को एप्प के प्रचार के लिए उनके विज्ञापनों के संबंध में संघीय एजैंसी द्वारा तलब किया गया है।

ये भी पढ़ें: Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में मची हलचल, जानिए आज के Latest Rate

Exit mobile version