Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सड़क दुर्घटना का शिकार हुए बिग बॉस फेम के ये एक्टर, कार के उड़े परखच्चे…

December 9, 2025

सड़क दुर्घटना का शिकार हुए बिग बॉस फेम के ये एक्टर, कार के उड़े परखच्चे…

मनोरंजन डेस्क। टीवी एक्टर और बिग बॉस OTT फेम जीशान खान सोमवार रात एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘नागिन’ जैसे मशहूर सीरियल्स में नजर आए जीशान की कार वर्सोवा इलाके में दूसरी गाड़ी से टकरा गई। हादसा काफी बड़ा था, लेकिन अच्छी बात यह रही कि एक्टर को कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना 8 दिसंबर की रात करीब 8:30 बजे हुई। जीशान अपनी काली कार से वर्सोवा, अंधेरी की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आ रही एक ग्रे कार अचानक उनकी गाड़ी से तेज़ी से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग खुल गए। धक्का लगने से आसपास खड़े लोग भी घबरा गए। दोनों कारों को काफी नुकसान हुआ। किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं लगी। हादसे के बाद जीशान ने तुरंत नज़दीकी पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है और पूरी रिपोर्ट जल्द ही जारी की जाएगी। फिलहाल जीशान की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

रियलिटी शो से मिली नई पहचान
जीशान खान ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में ‘कुछ तो है तेरे मेरे दरमियान’ से की थी। इसके बाद वे कई टीवी शोज़ का हिस्सा बने। परवरिश 2 में महत्वपूर्ण भूमिका, जी टीवी के हिट शो कुमकुम भाग्य में ‘आर्यन खन्ना’ का किरदार। यह किरदार उन्हें घर–घर में मशहूर बना गया।

बिग बॉस OTT से मिली लाइमलाइट
जीशान बिग बॉस OTT के पहले सीजन का हिस्सा बने, जहाँ उनकी साफ–सुथरी और सीधी बात करने की आदत लोगों को पसंद आई। हालाँकि, एक झगड़े के कारण उन्हें शो से बाहर होना पड़ा, लेकिन उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई। शो छोड़ने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक मैसेज लिखकर फैंस को प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहा था।

लॉक अप में भी दिखाई बेबाकी
इसके बाद जीशान कंगना रनौत के शो ‘लॉक अप’ में नजर आए, जहाँ उन्होंने अपनी ईमानदारी और बेबाक अंदाज़ से फिर सुर्खियां बटोरीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें