Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Zomato के सीईओ दीपिंदर गोयल ने मैक्सिको की मॉडल ग्रेसिया मुनोज से की शादी

March 23, 2024

Zomato के सीईओ दीपिंदर गोयल ने मैक्सिको की मॉडल ग्रेसिया मुनोज से की शादी

नई दिल्ली: ऑनलाइन ऑर्डर लेकर भोजन पहुंचाने वाली कंपनी जोमैटो के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दीपिंदर गोयल ने मैक्सिको की मॉडल से उद्यमी बनीं ग्रेसिया मुनोज से शादी की है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। हाल ही में अपने मंच पर ‘सिर्फ शाकाहारी’ सेवा शुरू करने वाले गोयल की यह दूसरी शादी है।

गोयल (41) की पहले कंचन जोशी से शादी हुई थी। दिल्ली स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में गोयल और जोशी एक ही विभाग में पढ़ते थे। एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा, ह्लग्रेसिया भारत में लक्जरी उपभोक्ता उत्पाद क्षेत्र में अपना स्टार्टअप चला रही हैं। वह पहले मॉडलिंग करती थीं।

गोयल से उनकी शादी कुछ महीने पहले हुई है।ह्व ग्रेसिया के इंस्टाग्राम में उनके परिचय में लिखा है, ह्लमैक्सिको में जन्मीं और अब भारत में अपने घर में।ह्व ग्रेसिया मेट्रोपॉलिटन फैशन वीक, 2022 की विजेता रही थीं। गोयल को इसी सप्ताह सिर्फ शाकाहारी लोगों को ध्यान में रखते हुए नई भोजन सेवा शुरू करने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें