Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल में दर्दनाक सड़क हादसा , दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल , आरोपी गिरफ्तार

August 8, 2024

करनाल में दर्दनाक सड़क हादसा , दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल , आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के करनाल में सड़क हादसे का शिकार हुए बाइक सवार युवक की मौत हो गई। डंपर चालक ने लापरवाही से बाइक सवार दोनो युवकों को कुचल दिया। जिसमे एक की मौत हो गई वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया तो घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त में है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतकों की पहचान निसिंग निवासी 22 वर्षीय रोहित और 23 वर्षीय विकास के रूप में हुई है। दोनो ही काम के सिलसिले में बाइक पर सवार हो करनाल जा रहे थे।

बाइक विकास चला रहा था और रोहित पीछे बैठा हुआ था। जैसे ही बाइक पिंगली मोड पर पहुंचे वैसे ही पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने उन्हे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनो नीचे गिर जाए और डंपर दोनो के ऊपर से गुजर गया।

डंपर का पहिया रोहित के पेट को कुचलते हुए विकास की टांगों के ऊपर से निकाल गया। जिसके बाद रोहित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि विकास की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल विकास सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है।

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव को शव ग्रह में रखवाया है। डंपर चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया की आगामी कार्यवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर परिजनों के बयान अनुसार की जायेगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें