Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल में भाई–बहन पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश के तहत आरोपियों ने बरसाए लाठी–डंडे

August 7, 2024

करनाल में भाई–बहन पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश के तहत आरोपियों ने बरसाए लाठी–डंडे

हरियाणा के करनाल में बाइक सवार भाई–बहन पर लाठी–डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने करनाल के बलहेड़ा गांव में घटना को अंजाम दिया। जहां आरोपियों ने भाई–बहन पर जान लेवा हमला किया लेकिन दोनो बाल–बाल बच गए।

घटना में बाल–बाल बची पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते उन पर हमला किया था। इससे पहले भी वह हमला कर चुके है। इतना ही नहीं पीड़िता ने बताया की आरोपियों ने उनके घर जाने वाला रास्ता भी रोका हुआ है। उसे भय है कि उन दोनो पर दुबारा जान–लेवा हमला हो सकता है। उसे जान का खतरा बना हुआ है।

भाई–बहन की पहचान गांव बलहेडा निवासी इसराना और जुल्फान के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता इसराना ने बताया कि वह अपने भाई के साथ बाइक पर सवार हो देर रात को दवाई लेने जा रही थी। उसी समय बलहेड़ा गांव के ही रहने वाले शाहरुख, सद्दाम, आसिफ़ और इलताफ ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके अलावा लड़कों ने इसराना के साथ बदसलूकी भी की।

 

हमले में दोनो को गंभीर रूप से चोटें आई और दोनो ही अस्पताल पहुंचे। मेडिकल जांच में सामने आया कि दोनो ही गंभीर रूप से घायल है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते उन पर हमला किया था। इस कारण से इसराना ने बताया कि उसे डर है कि आरोपी उन दोनो पर फिर से हमला कर जान से मारने की कोशिश करेंगे।

 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। SI विपिन ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शिकायत मिली थी। जिसके बाद चार नामजद के खिलाफ धारा 126, 115, 3(5), 351(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है।जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें