Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोदी के ढाई घंटे के भाषण में महंगाई का ढाई आखर में भी जिक्र नहीं : Kharge

July 4, 2024

मोदी के ढाई घंटे के भाषण में महंगाई का ढाई आखर में भी जिक्र नहीं : Kharge

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए गुरुवार को कहा कि वह संसद में ढाई घंटे तक भाषण देते रहे लेकिन एक बार भी मुद्रास्फीति का जिक्र नहीं किया गया जबकि आसमान छूती महंगाई ने लागों की कमर तोड़ दी है। खड़गे ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट में कहा कि महंगाई आसमान छू रही है और आवश्यक वस्तुओं के दाम लोगों के बस से बाहर हो गये हैं लेकिन सरकार जनता की इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है और श्री मोदी सिर्फ भाषण दिए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री को संबोधित एक पत्र में उन्होंने कहा, “मोदी जी, आप ढाई-ढाई घंटे के भाषण देते हैं, पर महँगाई के मुद्दे के बारे में ढाई शब्द नहीं बोल पाते। जनता करती है खून-पसीने से मेहनत की कमाई, आप करते हैं झूठी राजनीतिक रोटियों की सिकाई। जनता की थाली से रोटी छीनना बंद कीजिए, भाजपाई लागू महँगाई पर लगाम लगाइए।” इसके साथ ही उन्होंने मई 2014 और जून 2024 में जरूरी वस्तुओं की कीमतों को लेकर एक चार्ट भी पोस्ट किया है जिसमें कहा गया है कि प्याज 23 रुपए से बढकर 43 रुपए, आलू 24 से 35, टमाटर 17 से 55, दूध 36 से 59, चीनी 37 से 45, चावल 29 से 45, आटा 21 से 36, अरहर 75 से 163, उडद दाल 71 से 127 रुपए हो गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें