Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

राहुल गांधी ने केरल के वायनाड से दाखिल किया नामांकन पत्र, प्रियंका भी रहीं मौजूद

April 3, 2024

राहुल गांधी ने केरल के वायनाड से दाखिल किया नामांकन पत्र, प्रियंका भी रहीं मौजूद

वायनाड: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से चुनाव के लिये नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान गांधी के साथ उनकी बहन एवं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले गांधी ने वायनाड के कलपेट्टा से सिविल स्टेशन तक रोड शो भी किया। रोड शो में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल रहे। यूडीएफ के सैकड़ों कार्यकर्ता रोड शो के लिये कतार में खड़े थे। साथ ही विभिन्न आयु वर्ग के लोग गांधी की तस्वीर के साथ पार्टी के झंडे, तख्तियां और पार्टी के रंग वाले गुब्बारे लेकर उनका स्वागत करने के लिये सड़कों के किनारे एकत्र हुये।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें