Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिरोही बहाली टोल प्लाजा पर हुडदंग, गलत लेन कार घुसाने पर कर्मचारी ने रोका तो कार सावर ने चल दी गोली

July 11, 2024

सिरोही बहाली टोल प्लाजा पर हुडदंग, गलत लेन कार घुसाने पर कर्मचारी ने रोका तो कार सावर ने चल दी गोली

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में टोल प्लाजा पर कार सवार युवकों और टोल।कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। विवाद इस बात पर था कि युवकों ने बाइक लेन में से कार निकल दी थी। जिसके बाद विवाद बढ़ता चला गया और लाठी, डंडे यहां तक की गोलियां भी चल गई।

दोनो पक्षों के बीच कार को गलत लेन से निकालने के कारण बहस होने लगी। इस दौरान विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया और गाली–गलौज होने लगी। घटना नेशनल हाईवे 148B स्थित टोल प्लाजा की है, जो कि नांगल चौधरी कस्बे के नजदीक सिरोही बहाली गांव के पास है।

दोनो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया की हाथापाई के अलावा दोनो तरफ से डंडे और पथराव शुरू हो गए। जिसके बाद कार सवार एक युवक ने टोल कर्मियों को निशाना बना कर बुलेट फायर कर दी। गोली टोल कर्मी हरीश कुमार की गर्दन को छूते हुए निकल गई।

जिसके बाद घायल को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच की ओर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना नांगल पुलिस थाने में दी गई। शिकायत दर्ज करवाते हुए असिस्टेंट मैनेजर सोनू यादव ने बताया की युवकों द्वारा गलत लेन में गाड़ी घुसा देने के कारण झगड़ा शुरू हुआ था।

टोल प्लाजा पर बाइक लेन की जगह में आरोपियों ने अपनी गाड़ी लगा दी। जिस पर कर्मचारियों ने युवकों को टोका और दूसरी लेन से आने को कहा। इस पर कार सवार युवकों ने झगड़ा शुरू कर दिया। बीच–बचाव के लिए अन्य कर्मचारियों के भी आना पड़ा।

सिरोही बहाली टोल प्लाजा पहले भी कई बार विवादों में रह चुका हैं। नांगल चौधरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने कहा है की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी। जांच में सामने आएगा को चित गोली से लगी है या लड़ाई में चोट लगने का निशान है। रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कार्यवाही को अंजाम दिया जायेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें