Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुजरात भाजपा का नेता निवेशकों का 6000 करोड़ रुपए लेकर फरार : कांग्रेस

December 2, 2024

गुजरात भाजपा का नेता निवेशकों का 6000 करोड़ रुपए लेकर फरार : कांग्रेस

नई दिल्ली : कांग्रेस ने कहा है कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक नेता दो साल में धन दोगुना करने का लालच देकर निवेशकों का छह हजार करोड़ रुपए लेकर फरार हो गया है, इसलिए इस मामले की उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश से जांच कराई जानी चाहिए।
गुजरात प्रदेश कांगेस के अध्यक्ष तथा पार्टी के राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा का पट्टा लगाए उसके एक नेता ने दो साल में पैसा दोगुना करने की योजना चलाई जिसमें किसानों, मजदूरों, अध्यापकों, सेवानिृत्त लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में आम जनता ने निवेश किया लेकिन निवेशक जनता के छह हजार करोड़ लेकर भाजपा का यह नेता रातोंरात कंपनी को बंद कर लोगों के छह हजार करोड़ रुपए लेकर फरार हो गया।

समारोह में कई भाजपा के नेताओं के उसके साथ दिखाए चित्र
श्री गोहिल ने भाजपा के इस नेता का नाम भूपेंद्र जाला बताया और कहा कि उसके भाजपा के प्रमुख नेताओं से संपर्क हैं। उनका आरोप है कि वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तथा राज्य के मुख्यमंत्री सहित भाजपा के जन प्रतिनिधियों को अपने कार्यक्रमों में बुलाकर लोगों को प्रभावित करता और पैसे जुटाता था, जिन्हें लेकर अब वह फरार हो गया है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने समारोह में कई भाजपा के नेताओं के उसके साथ चित्र दिखाए और उसके द्वारा आयोजित एक समारोह का आमंत्रण पत्र भी दिखाया जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, संसद सदस्य, विधानसभा सदस्य तथा राज्य सरकार के कई मंत्रियों को समारोह में बुलाया गया और उनके नाम आमंत्रण पत्र में शामिल हैं।

लोगों का पैसे जमा करने का विश्वास ज्यादा बढ़ा
उन्होंने इसे भाजपा की स्कीम करार दिया और कहा कि उसके प्रमुख नेताओं के इस कंपनी के मालिक के समारोह में शामिल होने के कारण लोगों का पैसे जमा करने का विश्वास ज्यादा बढ़ा।
उन्होंने कहा कि यदि भाजपा लोगों को न्याय देना चाहती है तो इस छह हजार करोड़ रुपए के घोटाले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से कराएं। इसकी कंपनी में तीन हजार एजेंट होते थे और जो ज्यादा पैसा लाते थे, उन्हें महंगी-महंगी गाड़यिां दी जाती थी और गोवा घूमने भेजा जाता था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें