Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Home Minister Amit Shah का पुतला जलाने के मामले में 2 लोग गिरफ्तार

December 20, 2024

Home Minister Amit Shah का पुतला जलाने के मामले में 2 लोग गिरफ्तार

अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में केंद्रीय Home Minister Amit Shah का पुतला जलाने के मामले में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मामले में नामजद जिला पंचायत सदस्य फिलहाल फरार है। पुलिस के मुताबिक, 19 दिसंबर को जिला पंचायत सदस्य विजय श्याम यादव, समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ता सचिन यादव और एक अन्य व्यक्ति ने अमेठी के आंबेडकर तिराहे पर शाह का पुतला जलाया था। अमेठी थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि गृह मंत्री का पुतला जलाने के मामले में जिला पंचायत सदस्य सहित तीन लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर सचिन यादव और अनुपम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि विजय श्याम यादव फरार है। सपा की जिला इकाई के अध्यक्ष राम उदित यादव ने इस मामले में पुलिस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हमेशा सत्ता के खिलाफ मुद्दों पर विपक्ष आरोप- प्रत्यारोप करता रहा है पुतले भी जलाए जाते रहे हैं लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस नई परंपरा को स्थापित किया जा रहा है। अमित शाह की डॉ. भीम राव आंबेडकर पर टिप्पणी के विरोध में विजय श्याम यादव के नेतृत्व में कुछ लोगों ने केंद्रीय मंत्री का पुतला जलाया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें