Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Uttarakhand में स्थित अपने पहले विद्यालय पहुंचे Adityanath, स्कूल की तारीफ की

February 8, 2025

Uttarakhand में स्थित अपने पहले विद्यालय पहुंचे Adityanath, स्कूल की तारीफ की

पौड़ी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को Uttarakhand के पौड़ी जिले में अपने पहले स्कूल का दौरा किया, जहां उन्होंने कक्षा एक से पांच तक पढ़ाई की थी। योगी ने छात्रों से उनके भविष्य के लिए वहां बनाए गए बेहतर शैक्षिक बुनियादी ढांचे का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने अपने गांव पंचूर के पास थांगर में पुर्निर्निमत प्राथमिक विद्यालय के छात्रों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा, स्कूल में बहुत अच्छा बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है। अब कंप्यूटर, ऑनलाइन और स्मार्ट कक्षाओं के अलावा आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला जैसी सभी सुविधाएं हैं। अब शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका छात्रों को इन सुविधाओं का सवरेत्तम उपयोग करने के लिए प्रेरित करने की है ताकि वे अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने अभिभावकों से उनके बच्चों को स्कूल भेजने के लिए कहा ताकि वे नयी सुविधाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा, राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी सिर्फ सरकारों के कंधों पर नहीं बल्कि समाज पर भी होती है।

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला स्कूल दौरा

जब समाज इस मिशन में सरकारों के साथ जुड़ता है, तो परिणाम कई गुना बेहतर होते हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला स्कूल दौरा था। पिछली बार जब उन्होंने स्कूल का दौरा किया था तब वे गोरखपुर से सांसद थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को अपने पैतृक गांव पंचूर के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्रियों त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत और धामी के कैबिनेट सहयोगी सतपाल महाराज व धन सिंह रावत ने भी योगी के साथ मंच साझा किया। धामी ने कहा कि स्कूल के छात्रों को आदित्यनाथ के जीवन से सीख लेनी चाहिए, जो दर्शाता है कि कैसे दृढ़ संकल्प उच्चतम लक्षय़ों को प्राप्त करने में किसी की मदद कर सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें