Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

अजित पवार चुने गए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विधायक दल के नेता

November 24, 2024

अजित पवार चुने गए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विधायक दल के नेता

Maharashtra News : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने रविवार को पार्टी अध्यक्ष अजित पवार को विधानसभा में पार्टी का नेता चुना। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सुनीत तटकरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में अजित पवार को विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया। वहीं अनिल पाटिल को फिर से मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर राकांपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और अधिकांश नवनिर्वाचित विधायक उपस्थित थे।
वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने कहा कि एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले को अपनी पार्टी द्वारा बारामती विधानसभा सीट पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार के खिलाफ युगेंद्र पवार को मैदान में उतारने के लिए माफी मांगनी चाहिए।
एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार ने अपने पारंपरिक बारामती निर्वाचन क्षेत्र से अपने भतीजे और एनसीपी (एसपी) उम्मीदवार युगेंद्र को एक लाख से अधिक मतों से हराया।

महायुति अगले तीन दिनों के भीतर सरकार बनाने जा रही है
शनिवार को घोषित 288 सदस्यीय राज्य चुनाव के परिणामों के अनुसार अजित पवार की पार्टी ने 59 सीटों पर चुनाव लड़कर 41 सीटें जीती और 9.01 प्रतिशत वोट हासिल किया।
यह नतीजे 2024 के लोकसभा चुनावों में एनसीपी के खराब प्रदर्शन के बिल्कुल विपरीत था, जिसमें पार्टी को राज्य में चार में से केवल एक सीट मिली थी।
बड़ी जीत हासिल करने के बाद महायुति अगले तीन दिनों के भीतर सरकार बनाने जा रही है और जीतने वाले विधायकों को तुरंत मुंबई में इकट्ठा होने के लिए कहा गया है।

अजित पवार की एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की
भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश और महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने रविवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर मुलाकात की और जीत की बधाई दी। महायुति में भाजपा ने जहां 132 सीटें जीती है, वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में पहला विधानसभा चुनाव लड़ रही शिवसेना ने 55 सीटें और अजित पवार की एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें