Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

जोतिराव फुले की पुण्यतिथि पर अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

November 28, 2024

जोतिराव फुले की पुण्यतिथि पर अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

Jyotirao Phule : महान समाज सुधारक और क्रांतिकारी महात्मा ज्योतिराव फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। ज्योतिराव फुले का योगदान भारतीय समाज में आमूलचूल बदलाव लाने के लिए हमेशा याद किया जाएगा, खासकर उनके द्वारा किए गए दलित उत्थान, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्यों के लिए। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

वंचितों के उत्थान के लिए अथक कार्य किए : Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, ‘महान समाज सुधारक और शिक्षाविद ज्योतिराव फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिश: नमन। ज्योतिराव फुले जी ने एक ओर वंचितों के उत्थान के लिए अथक कार्य किए, तो दूसरी ओर शिक्षा को सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम बनाया। विषम परिस्थितियों में भी सामाजिक समरसता के लिए प्रतिबद्ध रहने वाले ज्योतिराव फुले जी नारी शिक्षा के प्रबल समर्थक थे। उनका जीवन और दर्शन जनकल्याण व भावी पीढ़ी के निर्माण की प्रेरणा देते रहेंगे।’

बहुजनों के हक और अधिकारों के लिए उनका संघर्ष हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा : Rahul Gandhi
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उन्हें याद करते हुए एक्स पर लिखा, ‘महान क्रांतिकारी, समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। बहुजनों के हक और अधिकारों के लिए उनका संघर्ष हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।’

फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : Yogi Adityanath
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, ‘महान समाज सुधारक एवं राष्ट्रवादी चिंतक, महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! जातिगत भेदभाव एवं छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, नारी शिक्षा, वंचितों के उन्नयन तथा समतामूलक समाज की स्थापना के लिए उनके द्वारा किया गया अविस्मरणीय संघर्ष समूची मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं।’

शिक्षा स्त्री और पुरुष दोनों के लिए समान रूप से आवश्यक है : Keshav Prasad Maurya

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर महात्मा ज्योतिराव फुले को कोट करते हुए लिखा कि शिक्षा स्त्री और पुरुष दोनों के लिए समान रूप से आवश्यक है। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, ‘दलित उत्थान और महिला सशक्तिकरण के लिए सदैव समर्पति रहे महान समाज सेवक, दार्शनिक व सत्यशोधक समाज के संस्थापक महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि! उनके विचार और कार्य आज भी हम सभी के लिए सदैव एक प्रेरणास्नेत रहेंगे।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें