पथरकंडी(असम): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के पथरकंडी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) असम को “घुसपैठियों का इलाका” नहीं बनने देगी और लोगों से आने वाले चुनाव में BJP को वोट देने की अपील की।
यह भी पढ़ें-
महाकुंभ वाले IIT बाबा अभय सिंह ने रचाई शादी, जानें कौन है दुल्हनिया
मणिपुर: कुकी उग्रवादियों ने घर पर फेंके बम, दो बच्चों की मौत, गुस्साए लोगों ने तेल के 3 टैंकर में लगाई आग
LPG सप्लाई में इजाफा, 5 किलो सिलेंडर की उपलब्धता दोगुनी; मजदूरों को राहत
किसी भी हालत में असम में अवैध घुसपैठ नहीं होने देंगे- शाह
अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे साफ-साफ सुन लें कि BJP किसी भी हालत में असम में अवैध घुसपैठ नहीं होने देगी। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह वोट-बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठियों को बढ़ावा देती है।
शाह ने दावा किया कि BJP सरकार ने पहले ही घुसपैठियों की पहचान कर ली है और अब उन्हें एक-एक करके बाहर निकालने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर असम, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में BJP की सरकारें बनती हैं, तो घुसपैठ पूरी तरह रुक जाएगी।
करीमगंज का नाम बदलकर “श्रीभूमि” करने के लिए प्रतिबद्ध
उन्होंने पार्टी के सांस्कृतिक एजेंडे का जिक्र करते हुए कहा कि BJP करीमगंज का नाम बदलकर “श्रीभूमि” करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, उन्होंने राहुल गांधी की समझ पर सवाल उठाते हुए कहा कि “जिनकी जड़ें इटली में हैं, वे ‘श्रीभूमि’ का महत्व कैसे समझ सकते हैं।”
प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की
अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने असमिया और बंगाली भाषाओं को क्लासिकल भाषा का दर्जा देने का काम किया है। उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का समर्थन किया और कांग्रेस पर इसका विरोध करने का आरोप लगाया।

