नेशनल डेस्क: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई और मोस्ट वांटेड अपराधी अनमोल बिश्नोई को पटियाला हाउस कोर्ट ने 11 दिन की NIA हिरासत में भेज दिया है। यह फैसला तब लिया गया जब NIA ने कोर्ट में बताया कि अनमोल सीधे तौर पर 35 से ज्यादा हत्याओं, 20 से अधिक अपहरण, फिरौती, धमकियों और कई हिंसक मामलों से जुड़ा हुआ है।
कैसे हुआ अनमोल की गिरफ्तारी?
अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से डिपोर्ट किए जाने के बाद 19 नवंबर को दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर NIA और दिल्ली पुलिस की खास टीम ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने पूरी सुनवाई इन-कैमरा की यानी मीडिया और आम लोगों को अंदर आने की अनुमति नहीं दी गई।
NIA ने कोर्ट में क्या कहा?
NIA ने कोर्ट को बताया कि अनमोल 35 से ज्यादा मर्डर की साजिशों में शामिल रहा है। 20 से ज्यादा मामलों में अपहरण, फिरौती और हिंसक अपराधों का सीधा रोल मिला है। उसके पास भारत के दो पासपोर्ट मिले हैं, जो फर्जी दस्तावेजों और उसके आपराधिक नेटवर्क की गहराई को दिखाता है।
पूछताछ जरूरी है ताकि पता लगाया जा सके उसके साथ और कौन-कौन काम कर रहा था। हथियारों और पैसों का इंतज़ाम कहां से होता था। आखिर पूरा गैंग कैसे ऑपरेट करता था इन दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने NIA को 11 दिन तक अनमोल से गहन पूछताछ की इजाजत दे दी।
अनमोल का आपराधिक रिकॉर्ड, बड़े मामलों से लिंक
अनमोल बिश्नोई 2022 से फरार था। नवंबर 2023 में वह अमेरिका में पकड़ा गया था। वह कई हाई-प्रोफाइल मामलों में वांछित था, जैसे सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस, अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग और NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या।
NIA ने अपनी 2023 की चार्जशीट में कहा था कि 2020-2023 के बीच अनमोल ने कनाडा में बैठे आतंकी गोल्डी बराड़ और अपने भाई लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर भारत में कई आतंकी और हिंसक वारदातों की प्लानिंग की थी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...