नेशनल डेस्क: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वोटिंग पूरी हो चुकी है, और अब एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। इन अनुमानों के मुताबिक, बीजेपी के नेतृत्व वाला NDA एक बार फिर राज्य में सरकार बना सकता है।दो बड़े एग्जिट पोल एक्सिस माई इंडिया और JVC ने लगभग एक जैसे नतीजे बताए हैं।
एक्सिस माई इंडिया के अनुसार, बीजेपी को 88 से 100 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 24 से 36 सीटें मिलने का अनुमान है। JVC के मुताबिक, बीजेपी को 88 से 101 सीटें मिल सकती हैं, कांग्रेस को 23 से 33 सीटें, AIUDF को 0 से 2 सीटें और अन्य को लगभग 3 सीटें मिल सकती हैं।
असम में कुल 126 विधानसभा सीटें हैं, और यहां 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। इस बार वोटिंग प्रतिशत भी काफी ज्यादा रहा करीब 85.38% लोगों ने मतदान किया। कांग्रेस ने बीजेपी को टक्कर देने के लिए 6 पार्टियों के साथ गठबंधन बनाया था। वहीं बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पहले ही कहा था कि अगर NDA को 100 से ज्यादा सीटें मिलती हैं तो उन्हें कोई हैरानी नहीं होगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार हर समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर वोटिंग में हिस्सा लिया। उनके अनुसार, पहले जहां कुछ समुदायों में ही ज्यादा वोटिंग होती थी, इस बार बाकी समाज के लोगों ने भी उतने ही उत्साह से वोट डाला, जिससे कुल मतदान प्रतिशत काफी बढ़ गया।
अगर पिछले चुनाव (2021) की बात करें, तो NDA ने 126 में से 75 सीटें जीती थीं। बीजेपी अकेले 60 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। कांग्रेस को 29 और AIUDF को 16 सीटें मिली थीं। अब सभी की नजरें 4 मई को होने वाली वोटों की गिनती पर हैं, जब यह साफ हो जाएगा कि असम में किसकी सरकार बनेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...