Site icon Dainik Savera Times

पवन खेड़ा के घर पर असम पुलिस की रेड, दिल्ली पुलिस भी मौजूद; जानें क्या है मामला

Assam Police raids Pawan Khera's house

Assam Police raids Pawan Khera's house

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित घर पर असम पुलिस की टीम ने रेड मारी है। यह कार्रवाई असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनकी सरमा द्वारा FIR दर्ज कराने के एक दिन बाद हुई।

पुलिस के अनुसार, जब एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य में जाती है, तो वहां की स्थानीय पुलिस को जानकारी देना जरूरी होता है। इसी नियम के तहत असम पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचित किया, और अब दिल्ली पुलिस उनकी मदद कर रही है। हालांकि, जब पुलिस टीम पवन खेड़ा के घर पहुंची, तब वे वहां मौजूद नहीं थे।

यह भी पढ़ें-
‘असम को घुसपैठियों का इलाका नहीं बनने देंगे’, अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला
महाकुंभ वाले IIT बाबा अभय सिंह ने रचाई शादी, जानें कौन है दुल्हनिया
मणिपुर: कुकी उग्रवादियों ने घर पर फेंके बम, दो बच्चों की मौत, गुस्साए लोगों ने तेल के 3 टैंकर में लगाई आग

क्या है पूरा विवाद?

यह मामला तब शुरू हुआ जब पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री की पत्नी रिनकी सरमा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि रिनकी सरमा के पास तीन देशों यूएई, मिस्र और एंटीगुआ और बारबुडा के पासपोर्ट हैं। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि उनके विदेशों में बड़ी संपत्तियां हैं।

खेड़ा ने यह भी आरोप लगाया कि दुबई में उनकी प्रॉपर्टी है। अमेरिका के व्योमिंग में उनकी एक कंपनी रजिस्टर्ड है। उस कंपनी का बजट करीब 34.67 बिलियन डॉलर बताया गया। वे होटल इंडस्ट्री में निवेश की योजना बना रही हैं। खेड़ा ने सवाल उठाया कि क्या इन संपत्तियों और जानकारियों को चुनावी हलफनामे में बताया गया था या नहीं।

CM सरमा का जवाब

हिमंता बिस्वा सरमा ने इन सभी आरोपों को गलत और राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की हताशा को दिखाता है। उन्होंने यह भी कहा कि वे और उनकी पत्नी पवन खेड़ा के खिलाफ, आपराधिक (क्रिमिनल) मानहानि दीवानी (सिविल) मानहानि के केस 48 घंटे के अंदर दर्ज करेंगे।

कानूनी पहलू

भारत में दोहरी नागरिकता की अनुमति नहीं है। ऐसे में अगर किसी के पास कई देशों के पासपोर्ट होने का दावा किया जाता है, तो यह गंभीर कानूनी मामला बन सकता है।

Exit mobile version