Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maharashtra में औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा बढ़ाई गई, लगी लोहे की दीवारें, प्रवेश पर लगाई गई रोक

March 20, 2025

Maharashtra में औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा बढ़ाई गई, लगी लोहे की दीवारें, प्रवेश पर लगाई गई रोक

Aurangzeb Grave Controversy : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के खुल्दाबाद स्थित औरंगजेब की कब्र के आसपास सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। कब्र को हटाने के विवादों और बयानबाजी के चलते, पुलिस ने इलाके में अपनी मौजूदगी और बढ़ा दी है। कब्र की सुरक्षा को और सख्त बनाने के लिए बुधवार को कब्र के पीछे की दीवार पर लोहे के बड़े-बड़े पट्टे (लोहे की चादर) लगाए गए, ताकि किसी को भी इस स्थान पर बिना अनुमति के प्रवेश करने से रोका जा सके।

इससे पहले, निजाम शासनकाल में औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा के लिए हज़रत ख्वाजा सैयद ज़ैनुद्दीन शिराजी द्वारा संगमरमर की जाली लगवाई गई थी। इसके बाद, कब्र पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए हरे रंग की जालीदार प्लास्टिक का जाल भी लगाया गया था। अब, सुरक्षा उपायों के तहत, औरंगजेब की कब्र के आसपास लोहे के चादरों की बाउंड्री खड़ी की गई है, जो इस स्थान की सुरक्षा को और मजबूत बनाती है।

ऐतिहासिक धरोहर के रूप

यह कदम राज्य में चल रहे विवादों के बीच उठाया गया है, जहां एक वर्ग औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग कर रहा है, जबकि दूसरे वर्ग के लोग इसे एक ऐतिहासिक धरोहर के रूप में देख रहे हैं। इसे लेकर इलाके में पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी बढ़ा दी गई है और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इससे पहले बीते शनिवार को औरंगजेब की कब्र के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।

कब्र को तोड़ने को लेकर मिल रही धमकियों के चलते, शनिवार को जिले के पुलिस अधिकारियों ने कब्र का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया था। इस दौरान एसआरपी की एक बैच को तैनात किया गया, जबकि पहले से ही स्थानीय पुलिस की सुरक्षा मौजूद है। कब्र की सुरक्षा के लिए दो सीनियर इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी 24 घंटे डय़ूटी पर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, कब्र तक जाने वाली सड़क पर दो जगहों पर नाकाबंदी की गई है और दो फिक्स प्वाइंट भी लगाए गए हैं। कब्र पर जाने वाले हर व्यक्ति की जांच की जा रही है और इसके बाद उन्हें जाने दिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें