Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के 2024 के चुनावों से पहले जेजेपी को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतपाल सांगवान ने छोड़ी पार्टी

November 19, 2023

हरियाणा के 2024 के चुनावों से पहले जेजेपी को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतपाल सांगवान ने छोड़ी पार्टी

जेजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतपाल सांगवान ने पार्टी से किनारा कर लिया है. उन्होंने कहा कि आगे का फैसला वो जल्द ही पार्टी वर्करों की मीटिंग बुलाकर फैसला ले सकते है।

जेजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतपाल सांगवान ने चरखी दादरी के गांव पैंतावास खुर्द और कलां में ग्रामीणों से बातचीत के दौरान ऐलान किया है अब उनका किसी राजनीतिक पार्टी से कोई वास्ता नहीं है. विकास के मामले में दादरी की उपेक्षा करना उन्हें बड़ा अखरा है जिसके चलते उन्होंने ये फैसला लिया है. सांगवान ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली की वजह से जनता को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। सांगवान ने कहा कि वो अब किसी पार्टी में नहीं है, लेकिन जल्द ही पार्टी वर्करों की मीटिंग बुलाकर बड़ा फैसला ले सकते है।

जेजेपी की रैली में शामिल नहीं हुए थे सांगवान

आपको बता दें कि चरखी दादरी में 17 सितंबर को जेजेपी ने एक रैली का आयोजन किया गया था. जिसमें सतपाल सांगवान शामिल नहीं हुए थे. तभी से कयास लगाए जा रहे थे, वो जेजेपी से किनारा कर सकते है. इस रैली में सतपाल का न आना चर्चा का विषय बना हुआ था. दादरी में विभिन्न विकास कार्यों में देरी या फिर न होने पर सतपाल सांगवान पार्टी से नाराज है. सतपाल सांगवान कई बार गठबंधन सरकार पर ढिलाई बरतने का आरोप लगा चुके है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें