Site icon Dainik Savera Times

बिहार CM नीतीश कुमार ने भरी सभा में महिलाओं का किया अपमान : पूर्व MP अविनाश खन्ना

होशियारपुर: भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि नारी शक्ति भारत का आधार है। भारत में नारी को संसार की जननी कहा जाता है जिसका मनुष्य के जन्म, जीवन के साथ साथ देश की प्रगति तथा सरकार चुनने में भी अहम योगदान होता है परंतु यदि बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसा कोई नेता नारी शक्ति के योगदान से सत्ता हासिल करने के बाद भरी सभा में नारी का अपमान करे तो यह बहुत शर्म की बात है।

उक्त विचार खन्ना ने बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य विधानसभा में जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने में लड़कियों की शिक्षा के नाम पर अपनी अभद्र टिप्पणी से महिलाओं की गरिमा पर आघात करने के मुद्दे को देशभर की महिलाओं का घोर अपमान बताते हुए व्यक्त किए। खन्ना ने कहा कि रावण भले ही चार वेदों का ज्ञाता था परंतु उसके द्वारा माता सीता का हरण कर उनका अपमान करने के चलते रावण का पुतला हर वर्ष जलाया जाता है जो कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं की समाज में प्रतिष्ठा को दर्शाता है। खन्ना ने कहा कि भारत में हर बात मर्यादा को ध्यान में रखकर ही की जाती है परंतु किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा ही अगर महिलाओं का भरी सभा में अपमान कर दिया जाए तो उस प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा क्या होगी। खन ने कहा कि बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चाहिए कि वे नैतिकता के आधार पर पूरे देश की महिलाओं से माफी मांगें और सी.एम. पद से तुरंत इस्तीफा दें।

 

Exit mobile version