Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार के राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने…

October 12, 2025

बिहार के राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने…

बलिया। भोजपुरी कलाकार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है लेकिन अभी यह तय नहीं है कि वह किसी राजनीतिक दल से चुनावी मैदान में उतरेंगी या निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगी। ज्योति सिंह के पिता रामबाबू सिंह ने रविवार को यह घोषणा की। पवन सिंह के ससुर रामबाबू सिंह ने यहां अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में घोषणा की कि ज्योति सिंह बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी।

सिंह ने कहा कि ज्योति सिंह का बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ना तय है। उन्होंने कहा, ‘‘वह किस सीट से लड़ेंगी, यह अभी तय नहीं हुआ है। वह किसी राजनीतिक दल से मैदान में उतरेंगी या निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी, अभी यह भी निश्चित नहीं है।’’ उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि लोग चाहते हैं कि वह बिहार की कराकट सीट से चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा कि लोकसभा के पिछले चुनाव में जब ज्योति सिंह ने पवन सिंह के लिए प्रचार किया था, तब उनका कराकट के लोगों से एक खास संबंध विकसित हो गया था।

रामबाबू सिंह ने अपने दामाद पवन सिंह पर ‘‘झूठ बोलने और निष्ठुरता’’ का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पवन सिंह के ‘‘पैर पकड़कर’’ उनसे ज्योति को ‘‘अपनाने की भीख मांगी थी, लेकिन जवाब में पवन सिंह की तरफ से उन्हें सिर्फ अदालत का रास्ता दिखाया गया।’’ उन्होंने कहा कि पवन सिंह का जब तक ज्योति सिंह से तलाक नहीं हो जाता, तब तक कानून के अनुसार वह भोजपुरी कलाकार के साथ रहने का अधिकार रखती है और आगे का फैसला अदालत करेगी। उल्लेखनीय है कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने पिछले दिनों जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें