Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bihar: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने रामगढ़ उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया

October 22, 2024

Bihar: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने रामगढ़ उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया

पटना। चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जन सुराज पार्टी ने बिहार की रामगढ़ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सुशील कुशवाहा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। किशोर ने कैमूर जिले में मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। पूर्व बसपा नेता कुशवाहा ने 2019 का लोकसभा चुनाव बक्सर से लड़ा था। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र बक्सर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। राजद विधायक सुधाकर सिंह के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद रामगढ़ सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया।

बिहार की चार सीटों – रामगढ़, तरारी, बेलागंज और इमामगंज सीट के लिए उपचुनाव होंगे। मतदान 13 नवंबर को होगा और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। इन चारों सीट पर उपचुनाव इसलिए हो रहे हैं क्योंकि वहां के विधायक लोकसभा के लिए निर्वाचित हो गए हैं। जन सुराज पार्टी ने पहले ही थल सेना के पूर्व उपप्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल कृष्ण सिंह को तरारी विधानसभा सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें