Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sanjay Raut के बंगले पर रेकी करते दिखे बाइक सवार, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

December 20, 2024

Sanjay Raut के बंगले पर रेकी करते दिखे बाइक सवार, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

मुंबई : शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा सांसद Sanjay Raut के बंगले की रेकी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों ने मुंबई के भांडुप स्थित उनके घर की रेकी की। सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर सवार दो लोग बंगले की रेकी करने हुए देखे गए। संजय राउत के सुरक्षा कर्मयिों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सुरक्षा कर्मयिों ने देखा कि बाइक पर सवार दो लोग बंगले के आसपास चक्कर लगा रहे थे। उन्होंने सतर्कता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मुंबई पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की।

दो लोग बाइक रोक कर खड़े हैं, थोड़ी देर बाद वह यू-टर्न लेकर चले जाते हैं : CCTV फुटेज
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो लोग बाइक रोक कर खड़े हैं। थोड़ी देर बाद वह यू-टर्न लेकर चले जाते हैं। दो में से एक शख्स ने हेलमेट पहन रखा था। वहीं, बाइक पर पीछे बैठे शख्स ने अपना चेहरा पूरी तरह से ढक रखा था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये रेकी करने वालों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। अभी तक किसी भी प्रकार का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस अब दोनों संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अधिकारी इन सवालों के जवाब तलाश रहे हैं कि वे कौन लोग हैं, जिन्होंने राउत के बंगले की रेकी की और उनका इरादा क्या था। संजय राउत के भाई और शिवसेना (यूबीटी) विधायक सुनील राउत ने कहा कि मुंबई के भांडुप में उनका घर है, जहां हेलमेट और मास्क पहने दो बाइक सवारों ने उनके घर की रेकी की। वहीं, राउत के परिवार का दावा है कि बाइक सवार युवकों ने उनके घर की तस्वीरें भी लीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें